फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Innocent death due to stroke of wire falling from the pole

पोल से गिरे तार की चपेट में आने से मासूम की मौत

Sun, 28 Jul 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Innocent death due to stroke of wire falling from the pole
श्रावस्ती में करंट से हुई मासूम की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। घर के बाहर खेल रहा मासूम रविवार को पोल से टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसको बचाने पहुंचा बड़ा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचा लिया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर बनकट के मजरा शुक्ल पुरवा निवासी ननकऊ प्रसाद का तीन वर्षीय पुत्र रोहित रविवार को घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उसके साथ उसका बड़ा भाई भी मौजूद था। इसी बीच अचानक पोल से टूटकर तार सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित को बचाने पहुंचा उसका भाई भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह रोहित के बड़े भाई को बचा लिया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में इकौना थाना प्रभारी राम कृपाल शुक्ल बताते हैं कि इस संबंध में किसी ने थाने पर कोई सूचना नहीं दी है। फिर भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed