{"_id":"6a10445c1b0479934a01ea33","slug":"innocent-child-dies-after-being-run-over-by-ambulance-in-shravasti-child-had-come-to-attend-wedding-ceremony-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: एंबुलेंस से कुचलकर मासूम की मौत, शादी समारोह में आया था; खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: एंबुलेंस से कुचलकर मासूम की मौत, शादी समारोह में आया था; खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचने से हुआ हादसा
Fri, 22 May 2026 05:26 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 22 May 2026 05:26 PM IST
सार
श्रावस्ती में एंबुलेंस से कुचलकर मासूम की मौत हो गई। वह पिता के साथ फूफा की लड़की की शादी समारोह में गया था। खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचने से हादसा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंची पुलिस, एकत्र लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार की देर रात सैफुल्ला (3) की एंबुलेंस से कुचलकर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सैफुल्ला मूल रूप से बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भक्तापुर का रहने वाला था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सैफुल्ला अपने पिता मुनीम अहमद के साथ मल्हीपुर थाना क्षेत्र के वीरगंज बाजार निवासी मेराज अहमद के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। समारोह का आयोजन वीरगंज से सीएचसी जाने वाले मार्ग के किनारे था। सभी लोग शादी में व्यस्त थे। सैफुल्ला खेलते-खेलते अचानक सड़क पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शादी की खुशियां मातम में बदल गईं
इसी दौरान सैफुल्ला रास्ते से गुजर रही 102 नंबर की एंबुलेंस की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य, मल्हीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैफुल्ला की मौत की सूचना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन