{"_id":"5f2ec6658ebc3e3c9c1a8ce9","slug":"infection-increasing-yet-breaking-rules-srawasti-news-lko5342541122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी तोड़ रहे कोरोना प्रोटोकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रहा संक्रमण, फिर भी तोड़ रहे कोरोना प्रोटोकाल
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की ओर से दो दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। जिसका जिले में अनुपालन नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां लोग नियमों को दरकिनार कर सामान्य दिनों की भांति खुलेआम आ जा रहे हैं, वहीं दुकानें भी खुल रही हैं। इसकी जानकारी के बावजूद प्रशासन मौन बना हुआ है। जबकि जिले में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में यह लापरवाही आमजन को मुसीबत में डाल सकती है।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे कोरोना वॉरियर्स जैसे पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी भी अछूते नहीं हैं। अब तक जिले में चिकित्सक, एसीएमओ सहित पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद लोग इससे सबक लेने को तैयार नहीं हैं। शासन की ओर से शनिवार व रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन का फरमान जारी किया गया था। जिसका अनुपालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इसका अनुपालन मुख्यालय भिनगा में ही होता नहीं दिख रहा है। शनिवार को भिनगा में जहां मार्गों पर सामान्य दिनों की भांति लोग आते जाते दिखे। वहीं खलवा बाजार में दुकानें भी खुली रही। इतना ही नहीं भिनगा के नई व पुरानी बाजार में भी दुकानदार चोरी छिपे बिक्री करते देखे गए। यही स्थिति इकौना, गिलौला, सिरसिया, मल्हीपुर सहित जिले के अन्य कस्बों व बाजारों व ग्रामीण क्षेत्रों की भी रही। जहां न तो लॉकडाउन का कोई असर देखने को मिला, और न ही लोगों में कोरोना को लेकर कोई भय ही।
विज्ञापन
गली मोहल्लों में बगैर मास्क लोग टहलते नजर आए। ऐसा नहीं है कि प्रमुख बाजारों, कस्बों व चौक चौराहों पर सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं थे, लेकिन लोगों में इनका कोई भय नहीं दिखा। लोग कोरोना प्रोटोकाल को दर किनार कर सामान्य दिनों की भांति दैनिक कार्य निपटाते दिखे।