Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   India will build embankment

नेपाल में अच्छे मित्र का धर्म निभाएगा भारत

Thu, 25 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
India will build embankment
श्रावस्ती : नेपाल के तटबंध से लिंक तटबंध भारत के कलकलवा संतलिया तक बनना है। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नेपाल क्षेत्र के गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए भारत 500 मीटर लंबा एक लिंक तटबंध का निर्माण करेगा। ये तटबंध श्रावस्ती के कलकलवा संतलिया को नेपाल के पिपरहवा, खडैचा अमृतपुरवा तटबंध से जोड़ेगा। तटबंध नो मेंस लैंड को पार करते हुए गुजरेगा। इस नए तटबंध से 90 फीसदी नेपाल तो दस फीसदी श्रावस्ती व बहराइच के कुछ गांवों को लाभ मिलेगा। तटबंध पर आने वाला खर्च भारत करेगा तो पर्यवेक्षण दोनों देश मिलकर करेंगे। ऐसा समझौता हुआ है।
विज्ञापन

भारत व नेपाल के बीच चीन के कारण भले ही तनाव की स्थिति हो। मगर भारत सरकार नेपाल को अपना पड़ोसी ही नहीं बल्कि एक अच्छे मित्र के रूप में देखता है। इसी वजह से भारत सरकार नेपाली गांवों एवं कृषि योग्य भूमि को राप्ती नदी से बचाने के लिए बहराइच के होलिया गांव के पास से निकलने वाले कलकलवा संतलिया तटबंध से नेपाल के पिपरहवा, खड़ैचा व अमृतपुरवा तटबंध को जोड़ने के लिए 500 मीटर लंबे लिंक तटबंध का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

इस तटबंध पर आने वाला पूरा खर्च भारत सरकार वहन करेगी। जबकि इस तटबंध के निर्माण का सुपरविजन दोनों देश मिलकर करेंगे। भारत नेपाल के बीच हुए इस समझौते के तहत ये लिंक तटबंध भारत से नो मेंस लैंड को पार करते हुए नेपाल के अमृतपुरवा तक जाएगा। ये बात और है कि इस लिंक तटबंध का लाभ नब्बे फीसदी नेपाल की जनता को होगा। जबकि दस फीसदी भारतीय कृषि योग्य भूमि की कटान के साथ नो मेंस लैंड पर भी आने वाली आंशिक बाढ़ व कटान से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती नदी के जल स्रोत के रूप में कुछ स्थानीय पहाड़ी नाले भी हैं। इसमें से गंधैली नाला प्रमुख है। इस नाले का पानी नेपाल के मलौनापुरवा पुल के रास्ते भारतीय क्षेत्र में आता है। जहां से वह सीधे भकला में मिल जाता है। भारत नेपाल के समझौते के अनुसार लिंक तटबंध बहराइच के होलिया व नेपाल के अमृतपुरवा के बीच बनना है। ऐसे में इससे पहले राप्ती की ओर मुड़ने वाले समस्त नालों का पानी भारतीय क्षेत्र में आएगा। इससे स्थिति असहज हो सकती है।
होलिया गांव (बहराइच) के पास से नेपाल के अमृतपुरवा को जोड़ने वाले लिंक तटबंध का लाभ भारतीय क्षेत्र में केवल कृषि भूमि को ही मिलेगा। इस क्षेत्र में कोई भी आबादी का भाग नहीं है। यही नहीं बाढ़ के समय राप्ती का पानी ओवरफ्लो होकर जो सीधे भकला नदी में आता था। अब वह भकला में न आकर सीधे अपने रूट पर ही जाएगा। जबकि नेपाल क्षेत्र में पिपरहवा, खड़ैचा व अमृतपुरवा के बीच हजारों हेक्टेअर भूमि बाढ़ से मुक्त हो जाएगी। यही नहीं इस लिंक तटबंध से नो मेंस लैंड पर होने वाली कटान भी इस क्षेत्र में रुकेगी।

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके प्रियदर्शी का कहना है कि नेपाल डुड़वा नाला (राप्ती नदी का सहायक नाला) पर नो मेंस लैंड की ओर पिपरहवा, खैड़ैचा अमृतपुरवा तटबंध बना रहा है। इस तटबंध के बावजूद राप्ती नदी का पानी फ्लो करके पुन: नो मेंस लैंड व भारतीय क्षेत्र में बने कलकलवा संतलिया तटबंध के बीच से नेपाल व भारतीय क्षेत्र में पुन: प्रवेश करता था। इससे बाढ़ की स्थिति बनती थी। मगर भारत व नेपाल के बीच एक समझौता हुआ है। इस समझौते के अनुसार भारत सरकार नेपाल के पिपरहवा, खैड़ैचा अमृतपुरवा तटबंध के अंतिम छोर से भारतीय कलकलवा संतलिया तटबंध को होलिया गांव के पास 500 मीटर लंबा लिंक तटबंध बनाएगा। इसका खर्च भारत सरकार वहन करेगी, जबकि सुपरविजन दोनों देश मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed