फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Increasing outbreak of fever and diarrhea

Shravasti News: बुखार व डायरिया का बढ़ रहा प्रकोप

Fri, 04 Aug 2023 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Increasing outbreak of fever and diarrhea
सीएचसी, पीएचसी सहित मेडिकल काॅलेज में बड़ी संख्या में पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

गंभीर बच्चों से पीआईसी वार्ड फुल, आई फ्लू के मरीजों की भी बढ़ रही तादाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। मौसम बदलने के साथ ही जिले में डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिससे सीएचसी पीएचसी के साथ ही मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। बुखार सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित बच्चों से पीआईसीयू वार्ड फुल हो गया है। इसके साथ ही आई फ्लू के मरीजों की भी तादाद बढ़ रही है।
जिले का मौसम लगातार बदल रहा है। कभी बारिश, कभी धूप व कभी बदली होने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिससे जिले में वायरल बुखार, डायरिया व अपई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बदलने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा वायरल बुखार व डायरिया के मरीज होते हैं। 10 से 15 आई फ्लू से पीड़ित लोग होते हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में ओपीडी व दवा काउंटर पर मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं पैथालॉजी में जांच कराने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए। वहीं पीआईसीयू वार्ड गंभीर बच्चों से भर गया है। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती 20 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों का बेहतर तरीके से कराया जा रहा इलाज
बीमारी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में दवा आदि की व्यवस्था करा दी गई है। आने वाले सभी मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज कराया जा रहा है।
-बृजेश सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed