फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Increased water in Rapti, crossing danger mark

राप्ती में बढ़ा पानी, खतरे का निशान पार

Sun, 19 Jul 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Increased water in Rapti, crossing danger mark
श्रावस्ती। नेपाल व भारतीय क्षेत्र में हुई बरसात के कारण राप्ती का जलस्तर रविवार सुबह बढ़ गया। जैसे जैसे लो लैंड का पानी राप्ती में आता गया, वैसे ही नदी में जलस्तर बढ़ता चला गया। इससे राप्ती 127.74 मीटर पर पहुंच गई, जो खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर ऊपर है। राप्ती का जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांवों में कटान तेज हो गई हैं। वहीं कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

श्रावस्ती व नेपाल में शनिवार रात से ही बरसात होने के कारण राप्ती ने रविवार को बैराज पर खतरे के निशान को पार कर लिया। जिसके चलते तटवर्तीय कृषि क्षेत्र में जल भराव की स्थिति हो गई है। गांवों में अभी बाढ़ का पानी नहीं पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं खेतों में कटान तेज होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने से हरिहरपुरर, बहोरवा, पिपरहवा, सर्रा उत्तमापुर, चहलवा, भौंसांव, जिगरिया, वीरपुर लौकिहा, अशरफ नगर, नरैनापुर व उत्तमापुर सहित कई अन्य गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को जहां आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं खेतों में कटान होने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। उधर भिनगा तहसील के ग्राम अशरफ नगर में राप्ती ने कटान शुरू कर दी है। कटान को देखते हुए लोग अपने पक्के मकान को तोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर निकल रहे हैं। उधर जमुनहा क्षेत्र में आंशिक बाढ़ की सूचना के बाद एएसपी बीसी दुबे ने मल्हीपुर भिनगा मार्ग के मधवाघाट पुल सहित अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ में सहयोग के लिए लगे पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने व उनका नंबर आम लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती नेपाल से निकलती है। अचानक बरसात के कारण नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग चार सेंटीमीटर ऊपर हो गया है। नदी के डिस्चार्ज क्षमता के कारण अभी पानी नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नहीं है। - अजय कुमार, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड छह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed