{"_id":"689cebab831ff1d6b80e4f69","slug":"increased-surveillance-on-india-nepal-border-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113352-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी
Thu, 14 Aug 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने निगरानी बढ़ा दी है। सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को रोककर उनकी आईडी की जांच के साथ-साथ उनके पास मौजूद सामान की भी जांच की जा रही है। यही नहीं, डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है।
एसएसबी 62वीं बटालियन के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सीमा क्षेत्र की सभी 12 एसएसबी चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
इसके साथ ही चेकिंग, नाका ड्यूटी व गश्ती का दायरा बढ़ा दिया गया है। एसएसबी जवान आने-जाने वाले हर नागरिक के वाहन व सामान की जांच कर रहे हैं। साथ ही संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जांच में डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है, उच्चाधिकारी भी भ्रमणशील हैं।