{"_id":"697517df7f8ad6830e008f97","slug":"increased-chill-at-night-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117515-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, रात में बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, रात में बढ़ी गलन
Sun, 25 Jan 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
भिनगा नगर में शुक्रवार रात 11 बजे हुई बूंदाबांदी से भीगी सड़क। -संवाद
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रात लगभग 11 बजे तेज हवा के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। अचानक मौसम में आए बदलाव से गलन बढ़ गई। हालांकि कुछ देर की बूंदाबांदी के बाद बारिश थम गई, लेकिन हवा का चलना जारी रहा। बारिश न होने से किसानों में निराशा देखने को मिली।
तराई में मौसम की उठापटक लगातार जारी है। चार दिन तक लगातार गुनगुनी धूप निकलने के बाद शुक्रवार की रात एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। रात में बूंदाबांदी के बाद शनिवार की सुबह 11 बजे तक बादलों की आवाजाही के साथ 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा रही।
इससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को भी बारिश के आसार बताया है।
विज्ञापन
रात में हुई बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल उठे। गिलौला निवासी किसान प्रदीप गुप्ता, रामनरेश, गिरंट बाजार निवासी ननके यादव ने बताया कि जनवरी में अगर बारिश हो जाए तो गेहूं का उत्पादन बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश न होेने पर उन्हें सिंचाई करनी पड़ेगी और कृषि लागत बढ़ेगी। साथ ही हल्की बारिश से सरसो को भी फायदा होगा।