फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Inadequate arrangements, supply stalled in many areas

Shravasti News: इंतजाम नाकाफी, कई क्षेत्रों की आपूर्ति ठप

Fri, 17 Mar 2023 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 17 Mar 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Inadequate arrangements, supply stalled in many areas
श्रावस्ती। बिजली निगम के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। नाराज निगम कर्मी तीसरे दिन भी विद्युत उपकेंद्र भिनगा में धरने पर बैठे रहे। कर्मियों ने अपनी मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी किया। वहीं हड़ताल के कारण जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जिसे अब तक बहाल नहीं किया जा सका है। हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। लेकिन यह इंतजाम उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दिला पाए।बिजली निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर हैं। नाराज बिजली कर्मी बुधवार से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले विद्युत उपकेंद्र भिनगा में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं गुरुवार रात से निगम कर्मियों ने 72 घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जिसका असर अब आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण विद्युत उपकेंद्र भिनगा, आईपीडीएस भिनगा, गिलौला, लक्ष्मनपुर उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को पूरी तरह से ठप हो गई। जिसे बहाल करने के लिए बुलाए गए बिजली निगम के ठेकेदारों ने भी मजदूर न होने की बात कह आपूर्ति बहाल कराने से अपना हाथ खड़ा कर दिया। जिसके चलते करीब 50 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। आपूर्ति ठप होने से संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएचसी भिनगा, लक्ष्मनपुर, सिरसिया, गिलौला सहित सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। यह आपूर्ति कब बहाल होगी। यह बताने से भी जिम्मेदार अधिकारी कतरा रहे है। वहीं तमाम प्रयास के बाद भी अधिशाषी अभियंता विद्युत डीपी सिंह से संपर्क नहीं हो सका है। आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में भी निगम कर्मियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed