फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   In-charge teacher's salary stopped, response from DPO and CDPO summoned

प्रभारी शिक्षक का वेतन रोका, डीपीओ व सीडीपीओ से जवाब तलब

Fri, 16 Aug 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
In-charge teacher's salary stopped, response from DPO and CDPO summoned
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के कई विद्यालयों का शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर प्रधान शिक्षक को फटकार लगाई। वहीं प्रभारी शिक्षक का वेतन रोका। उधर आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर डीपीओ व सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य ने इकौना के प्राथमिक विद्यालय परमपुर का निरीक्षण किया। जहां सहायक अध्यापक देवेंद्र तिवारी तथा शिक्षामित्र प्रतिभा मिश्रा अवकाश पर मिलीं। 11:55 बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक रोहित शर्मा नदारद मिले, जो कुछ देर बाद विद्यालय पहुंचे। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय जाने की बात बताई।
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होने पर डीएम ने शिक्षकों को घर भेज कर अभिभावकों को प्रेरित करने को कहा। बच्चों के पुस्तक न पढ़ पाने पर शिक्षक को फटकार लगाई। विद्यालय में पौधरोपण न होने व शौचालय गंदा मिलने तथा मध्याह्न भोजन का सैंपल नहीं रखे जाने के लिए प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरी तरहर में मध्याह्न भोजन का कोई रिकार्ड नहीं मिलने, छात्र उपस्थिति पंजिका भी प्रतिदिन नहीं भरी जाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता सही न होने पर प्रभारी शिक्षक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय सेमरी तरहर प्रथम में सहायक अध्यापक ममता भारती नदारद मिलीं।

पता चला कि वह डायट में ट्रेनिंग करने गई हैं। इस पर बीएसए से रिपोर्ट मांगी है। प्राथमिक विद्यालय सेमरी तरहर द्वितीय के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक व एनपीआरसी विनय कुमार यादव को निर्देश दिया कि बच्चों के अध्ययन के दौरान किसी भी अध्यापक को कदापि न बुलाया जाए। इस दौरान सभी विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी व संबंधित क्षेत्र के सीडीपीओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed