{"_id":"63fba485f50cd0938606d83a","slug":"if-you-have-cough-and-fever-for-more-than-two-weeks-go-to-the-hospital-srawasti-news-c-13-1-104644-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार हो तो जाएं अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार हो तो जाएं अस्पताल
Sun, 26 Feb 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कटरा के कुसबंधियन टोला में रविवार को एक संस्था की ओर से नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। इसके माध्यम से मौजूद ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव के उपाय व इलाज के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक में शामिल कलाकार ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार व खांसी क समय मुंह से खून आना, सीने में दर्द होना तथा अचानक वजन कम होना टीबी का लक्षण है। ऐसे लोगों में टीबी की संभावना ज्यादा होती है। यदि आपके घर परिवार अथवा आस पडोस कोई ऐसा व्यक्ति है तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक की सलाह लेने के लिए प्रेरित करें। रवि कुमार मिश्र ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए आवश्यक है कि सभी संभावितों की जांच हो। यदि उनमें टीबी के लक्षण मिले तो उनका समुचित इलाज कराया जाए। ताकि जिला सहित देश व प्रदेश को टीबी मुक्त बनाया जा सके। गौरव सिंह ने कहा कि टीबी का इलाज बहुत आसान है। लेकिन अधूरा इलाज घातक हो सकता है। सभी चिकित्सालयों में टीबी की जांच व इलाज की व्यवस्था मौजूद है। ऐसे में बेझिझक जांच व इलाज कराएं। इस दौरान सीमा सिंह, साक्षी, सुमन, शाहीन, टीबी चैंपियन दीपक आदि मौजूद रहे। इस दौरान संस्था की ओर से तीन क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता दी गई। संवाद
विज्ञापन