{"_id":"69fe3c4dfeac2cfe910b4f17","slug":"if-someone-makes-a-fake-call-inform-the-police-immediately-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120011-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कोई फर्जी काॅल करे तो तत्काल दें पुलिस को सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कोई फर्जी काॅल करे तो तत्काल दें पुलिस को सूचना
Sat, 09 May 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 09 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों व शक्ति दीदियों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को फर्जी काॅल के प्रति सचेत किया गया।
उन्हें बताया गया कि साइबर ठग फोन कर खुद को पुलिस या अन्य अधिकारी बताकर धमकाते हैं और रुपये की मांग करते हैं। ऐसे में तत्काल पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए। चौपाल में मौजूद महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक आदि की भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व महिला हितैषी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।