फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hundred bed covid hospital ready

सौ बेड का कोविड हास्पिटल तैयार

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hundred bed covid hospital ready
कोविड समर्पित अस्पाल सोनवा में सभी बेडों पर पहुंची आक्सीजन व जांच करते अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कोविड 19 से लोगों को बचाने के लिए सौ बेड का नया अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। सभी बेड पर ऑक्सीजन के साथ दो वेंटीलेटर की सुविधा रहेगी। इसी के साथ ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

कोविड 19 की तीसरी लहर आने से पहले ही जिला इससे लड़ने के लिए तैयार है। इसके लिए सीएचसी सोनवा को कोविड अस्पताल के रूप में बदलते हुए सौ बेड का नया कोविड समर्पित अस्पताल बनाया गया है। यह अस्पताल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां के सभी सौ बेडों पर ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई है। इसके साथ ही अस्पताल में दो वेंटीलेटर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव अब तक हुई तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां कई छोटी-बड़ी कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल की सुविधाएं व अन्य व्यवस्थाओं को जांचने के लिए शुक्रवार को मॉकड्रिल भी किया जाएगा। उस दौरान सभी बेडों पर होने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति जांचने के साथ ही वेंटीलेटर को भी परखा जाएगा। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि उसमें यदि कोई खामी हो तो उसे दुरुस्त कर लिया जाए ताकि तीसरी लहर आने से पहले ही अस्पताल अपनी सेवा देने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का पहला एफएसएल-2 लैब बना
कोविड की जांच पहले लखनऊ के राममनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज व पीजीआई से कराई जाती थी। अब जिले में ही इसकी जांच कराने के लिए सोनवा में ही जिले का पहला लैब तैयार किया गया है। यह लैब सभी आधुनिक उपकरणों से युक्त है। ऐसे में मरीज व अन्य लोगों को अब जल्द ही कोविड रिपोर्ट मिल सकेगी। अभी तक दो से तीन दिनों का समय रिपोर्ट आने में लगता था।

ऑक्सीजन प्लांट व जेनरेटर भी स्थापित
ऑक्सीजन जेनरेटेड प्लांट पहले ही लगाया जा चुका है। यही नहीं बिजली न रहने की स्थिति में अस्पताल में एक हैवी पॉवर जेनरेटर भी लगाया गया है।
सोनवा अस्पताल में दो बार पहले भी मॉकड्रिल किया जा चुका है। यह तीसरा मॉकड्रिल है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यदि तीसरी वेब आए तो हमें सेवा देने में कोई परेशानी न हो। -डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed