फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Housing for PWD personnel to be built from 22 crores

पीडब्लूडी कर्मियों के लिए 22 करोड़ से बनेंगे आवास

Fri, 13 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Housing for PWD personnel to be built from 22 crores
श्रावस्ती। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को अब प्रतिदिन बहराइच का चक्कर नहीं लगाना होगा। उन्हें रहने के लिए जिले में ही आवास मिलेगा। इसके लिए 120 आवास का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 22 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 24 आवास निर्माण की मंजूरी विभाग को मिल चुकी है, जबकि अन्य के निर्माण को जल्द ही मंजूरी मिलने वाली है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी आवास की कमी है। किसी भी विभाग के पास अपना कोई भी आवास नहीं है। केवल कलेक्ट्रेट कर्मियों के लिए कुछ आवास बने हुए हैं। इसमें कलेक्ट्रेट कर्मियों के साथ न्याय विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी रहते हैं। कुछ अधिकारी ट्रांजिट हास्टल में रह रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारी व कर्मचारियों के रहने के लिए कोई उचित प्रबंध न होने के कारण अधिकांश कर्मचारी बहराइच में रह कर प्रतिदिन आते जाते हैं। इससे उनका कार्य तो प्रभावित होता ही है, साथ ही आने जाने पर प्रतिदिन का खर्च उन्हें अलग से करना होता है।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने अपने आवास निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें लोक निर्माण विभाग को आवास निर्माण की मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग ने कुल 120 आवासों के निर्माण के लिए 22 करोड़ 70 लाख रुपये की मांग शासन से की थी। इसमें टाइप वन के 24 आवास के लिए 277.64 लाख रुपये, टाइप टू के 48 आवास के लिए 660.70 लाख रुपये, टाइप थ्री के 36 आवास के लिए 713.92 लाख रुपये व टाईप फोर के बारह आवास के लिए 617.96 लाख रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें टाइप वन के चौबीस आवास को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसका निर्माण कार्य भी प्रारंभ होने वाला है। जबकि अन्य आवासों के लिए मंजूरी जल्द ही मिलने वाली है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एके सिंह का कहना है कि जिले में आवास की बहुत कमी है। कर्मचारियों की सुविधाओं को देखते हुए प्रस्ताव भेजा गया था। टाईप वन की मंजूरी आ गई है। अन्य वर्ग के आवासों को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed