फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Houses collapsed due to heavy rain, many villages surrounded by water

तेज बारिश से ढहे मकान, पानी से घिरे कई गांव

Thu, 06 Oct 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Houses collapsed due to heavy rain, many villages surrounded by water
पानी से घिरा कलेक्ट्रेट के पीछे बना वन स्टाप सेंटर - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में बुधवार देर रात शुरू मूसलाधार बरसात रुक-रुक कर जारी है। लगातार बरसात के कारण जहां राप्ती खतरे का निशान पार कर उच्चतम जलस्तर को छूने के लिए तेजी से बढ़ रही है। वहीं पहाड़ों पर होने वाली बरसात के कारण पहाड़ी नाले भी उफान पर हैं। इतना ही नहीं लगातार बरसात के कारण सड़क व खेत-खलिहान पानी से सराबोर हैं। इससे गांव ही नहीं नगर भी पानी-पानी दिखाई दे रहा है। वहीं कई गांव बाढ़ से घिर चुके हें। लगातार बरसात से कई सरकारी कार्यालय व आवास सहित गली मोहल्ले व लोगों के घर पानी में डूबे हुए हैं। इस दौरान सिरसिया व गिलौला क्षेत्र में छह कच्चे मकान ढह गए। जबकि जमुनहा में एक बस अनियंत्रित हो पलट गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में 1989 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब विगत तीन दिनों से लगातार बरसात हो रही है। इस बरसात के कारण राप्ती बैराज पर नदी की लहरें खतरे का निशान 127.70 सेंटी मीटर पार कर 129.10 सेंटीमीटर पहुंच गई। जो उच्चतम जलस्तर 129.55 से मात्र 45 सेंटीमीटर कम है। लगातार हो रही बरसात के कारण यहां नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जो कभी भी उच्चतम जलस्तर के आंकड़े को छू सकता है। राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर के कारण जमुनहा बहराइच मार्ग पर बैरियरल चौराहा से हरिहरपुर गांव के बीच करीब दो पानी बह रहा है। जिससे मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। इतना ही नहीं बैरियर चौराहा होते हुए भंगहा आने वाले मार्ग पर मधवापुर घाट के निकट कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर भी आवागमन बाधित हो गया है। इन मार्गों पर डेढ़ से दो फिट पानी बह रहा है। वहीं राप्ती की बाढ़ के कारण जमुनहा क्षेत्र का बेलरी, गंगाभागड़, चमरनपुरवा, कुड़वा, सधईपुरवा, बीरपुर, लौकिहा, घाटेपुरवा, कथरामाफी, शिकारी चौड़ा, गनेशपुर, शिकारीपुरवा, गुरुदत्त पुरवा, बिचई पुरवा, सामुदायिक स्वस्थ केंद्र मल्हीपुर, ऐठा गांव, हरिहरपुर, गुरुवा, बरुआ, पिपरहवा कोठी, जोगिया, लक्ष्मणपुर, सेमरहनिया, पोंदला, पोंदली, भगवानपुर, हरिहरपुररानी का असरफा बाजार सहित करीब 40 गांव बाढ़ से पूरी तरह या तो घिर गए हैं या फिर जलगन हो गए हैं। जिसे देखते हुए जमुनहा क्षेत्र में फ्लड पीएसी की तैनाती की गई है। हालांकि प्रशासन मात्र सोलह गांव को ही बाढ़ से घिरे होने की बात कह रहा है। मधवापुर घाट के निकट बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए दल बल के साथ पहुंची डीएम नेहा प्रकाश ने मातहतों को सड़क कटने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश से दिख रहे बाढ़ जैसे हालात
जिले में विगत 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां जमुनहा बाजार में मुख्य मार्ग नदी जैसा दिखाई दे रहा है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर सहित वीरगंज, मल्हीपुर व जमुनहा बाजार, जमुनहा पुलिस चौकी में बरसात का पानी लोगों के घरों में भर गया है। इससे खराब स्थिति मुख्यालय भिनगा की है। बारिश के कारण कलेक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए आफिस, जिला पंचायत, वन स्टाप सेंटर, उप निदेशक कृषि कार्यालय, एसपी कार्यालय, महिला थाना, जलनिगम सहित कई कार्यालय पानी से घिर गए। वहीं कलेक्ट्रेट कॉलोनी, एएसपी व डीपीआरओ आवास, ट्रांजिट हॉस्टल, पुलिस लाइन सहित कई अन्य सरकारी कार्यालय व आवास पानी से घिरे हुए हैं। इतना ही नहीं भिनगा व इकौना नगर सहित बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती, श्रावस्ती स्थिति हवाई पट्टी, गिलौल कस्बा आदि पानी से सराबोर हो गया है।
अनियंत्रित हो पलटी बस
बहराइच से जमुनहा आई प्राइवेट बस यूपी 46 टी 5650 सवारी उतारने के बाद वापस लौट रही थी। इस दौरान हो रही तेज बरसात के कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस अनियंत्रित हो एसएसबी 42 वीं जमुनहा बीओपी के पास पलट गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

बाढ़ चौकियां हुईं अलर्ट
राप्ती नदी में आई बाढ़ को देखते हुए डीएम नेहा प्रकाश ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए टीम लगाया है। साथ ही फ्लड पीएसी के जवानों को मोटर बोट के साथ रेस्क्यू करने, सीएमओ को इन क्षेत्रों व बाढ़ चौकियों में एंटी स्नेक सहित आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया है। साथ ही एसडीएम जमुनहा को मातहत कर्मियों से 24 घंटे बाढ़ प्रभावित गांवों की निगरानी कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed