फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Honored by wearing medal of meritorious, got check and tablet

Shravasti News: मेधावियों का मेडल पहनाकर सम्मान, मिला चेक व टेबलेट

Wed, 14 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 14 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Honored by wearing medal of meritorious, got check and tablet
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के टॉप टेन में शामिल जिले के इंटरमीडिएट के तीन छात्रों को एक लाख रुपये का चेक व जिले के टॉप टेन मेधावियों को 21-21 हजार रुपये की चेक राशि के साथ टेबलेट, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम के साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि आज के समय में इंटरनेट हर वर्ग की जरूरत बन गया है। बिना इंटरनेट के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसे में पुरस्कार में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट शिक्षण कार्य में उनके लिए काफी मददगार साबित होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि दूसरे बच्चों को भी इन मेधावी प्रतिभाओं के प्रदर्शन से सीख लेकर भविष्य में कुछ बेहतर कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उनकी बेहतर शिक्षा के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने मेधावियों से अपील की कि इस टेबलेट का इस्तेमाल शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद डीएम कृतिका शर्मा ने मेधावियों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। कहा कि इसी तरह मेहनत व लगन से पढ़ाई लिखाई करते हुए खुद बेहतर भविष्य बनाने के साथ ही अपने माता-पिता के सपनों को भी साकार करे। कार्यक्रम के दौरान 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इनका हुआ सम्मान
हाईस्कूल
आशीष यादव, आलोक त्रिपाठी, हर्षित पाठक, संध्या पाण्डेय, स्मृति द्विवेदी, नेहा वर्मा, ऋतिक पाण्डेय, कुलदीप कुमार, अनुराधा शर्मा व निखिल कुमार।
इंटरमीडिएट
हर्षित पांडे, संदीप कुमार, अभिषेक कुमार वर्मा, पलक जायसवाल, रवि गुप्ता, अनुराग मिश्र, सुभांशी मिश्रा, संस्कृति जायसवाल, अजय कुमार चौधरी एवं अंकिता सिंह। इसमें इंटरमीडिएट के हर्षित पांडे, संदीप कुमार पांडेय अभिषेक कुमार वर्मा ने प्रदेश की मेरिट में अपना नाम दर्ज करा पूरे जिले का सम्मान बढ़ाया है।


अमर उजाला ने भी किया मेधावियों का सम्मान
अमर उजाला फाउंडेशन ने भी कार्यक्रम में मौजूद मेधावियों को सम्मानित किया। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को अमर उजाला की तरफ से मेडल, प्रशस्ति पत्र व ईयरबुक के साथ ही शिक्षण कार्य के लिए उपयोगी अन्य पुस्तकों का सेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएम कृतिका शर्मा सीडीओ अनुभव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed