{"_id":"68d05eae9fb737474a037ee8","slug":"high-speed-car-hits-elderly-bike-rider-condition-critical-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114330-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार वृद्ध को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार वृद्ध को मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच-जमुनहा मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया गया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदररखा बुजुर्ग के मजरा बनियागांव निवासी स्वामी प्रसाद उपाध्याय (62) खरीदारी के लिए बाइक से तुलसीपुर बाजार जा रहे थे। इस दौरान महतवपुरवा के पास सामने से आ रहे कार सवार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसा डेहरिया निवासी नूर मोहम्मद ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्वामी प्रसाद सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्वामी प्रसाद के परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।