फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Helpline number given to women

महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी

Thu, 12 Nov 2020 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Helpline number given to women
श्रावस्ती। जिले में थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं, युवतियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दे रही हैं। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। जिले में पुलिस विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी के तहत गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल ने विभिन्न कस्बों व बाजार के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जांच अभियान चलाया। साथ ही साथ वहां मौजूद महिलाओं व युवतियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्हें वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108 तथा पुलिस सहायता के लिए 112 व चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी। थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर आने वाली महिलाओं की समस्या को सुनकर उनका निराकरण भी किया। इस दौरान एएसपी बीसी दुबे ने गिलौला थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पहुंच कर समस्याओं के निराकरण की स्थिति की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed