फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Helpline number given to girls

छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

Mon, 02 Nov 2020 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Helpline number given to girls
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के प्रति जन जागरूकता के लिए एसपी ने नारी सुरक्षा दल को विशेष निर्देश दिए हैं। इसके तहत दल के सदस्यों की ओर से भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर न सिर्फ लोगों की जांच की जा रही है, बल्कि उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी थानास्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल की ओर से विभिन्न कस्बों, क्षेत्रों, बाजारों व मॉल सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नारी सुरक्षा दल में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नबंर 1090, 181, 108, 112 तथा 1098 आदि की जानकारी दी गई। छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed