फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Heavy rain in Nepal, Rapti beyond danger

नेपाल में हुई भारी बरसात, राप्ती खतरे के पार

Sat, 09 Jul 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Nepal, Rapti beyond danger
राप्ती बैराज पर राप्ती का जलस्तर - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नेपाल में भारी बरसात के बाद जिले में राप्ती नदी का जलस्तर शनिवार को खतरे का निशान पार कर गया। नदी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। लगातार राप्ती का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट किया गया है। डीएम ने तटीय क्षेत्रों के राजस्व अधिकारियों को क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात को बरसात हुई थी। इसके साथ ही नेपाल में भी रात में भारी बरसात हुई। दोनों स्थानों पर हुई बरसात का पानी शनिवार सुबह से राप्ती नदी में आ रहा था। जिसके चलते नदी शाम तीन बजे खतरे के निशान 127.70 को पार करते हुए 128.40 पर पहुंच गई। जिसके चलते डीएम ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिन अधिकारियों की ड्यूटी बाढ़ चौकियों पर लगाई थी। उन्हें तत्काल बाढ़ चौकियों में पहुंचने व एक-एक घंटे में इसकी रिपोर्ट भेजने को कहा है। डीएम ने एसडीएम जमुनहा सौरभ शुक्ला को निर्देश दिया है कि वह तटीय इलाकों में निगाह रखे रहें। यदि बाढ़ का पानी गांवों में घुसता है तो तत्काल बचाव कार्य प्रारंभ करें। इसके साथ ही बाढ़ की स्थिति जिला कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटीय इलाकों में मची खलबली
राप्ती नदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तटीय इलाकों में बसे गांवों में खलबली मची हुई है। यह बात और है कि अभी तक नदी का पानी गांव में नहीं गया है। लेकिन नदी की स्थिति देखते हुए लोग सुरक्षित स्थान पर पशुओं का चारा व अपने खाने पीने का सामान पहुंचाने लगे हैं।
स्थिति पर है नजर
राप्ती नदी की स्थिति पर नजर है। यदि बाढ़ जैसी स्थिति आती है तो उससे निपटने की तैयारी है। फिलहाल कोई परेशानी की बात नहीं है। -कमलेश चंद्र एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed