फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Health worker dies in accident

दुर्घटना में स्वास्थ्य कर्मी की मौत

Mon, 07 Dec 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Health worker dies in accident
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय में तैनात दो संविदा कर्मी रविवार सिरसिया से वापस भिनगा आ रहे थे। भिनगा सिरसिया मार्ग के मध्य अंटा तिराहे के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित हो पलट गई। जिसमें दोनों को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में डाटा आपरेटर के पद पर तैनात अर्जुन पांडे (32) पुत्र चंद्रभान पांडे रविवार को अवकाश होने के कारण अपने साथी आलोक गुप्ता के साथ सिरसिया स्थित सोनपथरी आश्रम गए थे। जहां से देर शाम वापस लौटते समय भिनगा सिरसिया मार्ग के मध्य जंगल में अंटा तिराहे के पास अचानक किसी जानवर के आ जाने के कारण अर्जुन मोटर साइकिल से नियंत्रण खो बैठा। जिससे मोटर साइकिल मार्ग किनारे खड्ड में चली गई। इससे दोनों को गंभीर चोट आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण दोनों का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों द्वारा उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय बाराबंकी के निकट अर्जुन की मौत हो गई। जिसके शव को गृह जनपद देवरिया ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed