फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Health team visits Chhedipurwa again.

Shravasti News: छेदीपुरवा में फिर पहुंची स्वास्थ्य टीम

Tue, 08 Sep 2026 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 08 Sep 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Health team visits Chhedipurwa again.
छेदीपुरवा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।-
तुलसीपुर। जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत छेदीपुरवा में मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर से चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. विजय भारत, वार्ड बॉय सतीश कुमार समेत स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गांव पहुंची। चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि शिविर में सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जांच के बाद ग्रामीणों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को आसपास साफ-सफाई रखने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी। साथ ही झोलाछाप से इलाज नहीं कराने की अपील की गई। चिकित्सकों ने किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने की सलाह दी। बताते चलें कि छेदीपुरवा निवासी एक बालिका की बुखार से मौत हो गई थी। वहीं, 18 से अधिक बच्चों समेत अन्य ग्रामीण बुखार से पीड़ित थे। गांव में बुखार फैलने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। इसके बाद से गांव में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच और दवा वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed