{"_id":"698a374d28cc8733a9043fac","slug":"health-of-pregnant-women-checked-shravasti-news-c-104-1-srv1008-117851-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जांची गई गर्भवती महिलाओं की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जांची गई गर्भवती महिलाओं की सेहत
Tue, 10 Feb 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए मातृ पोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले में अधिक संख्या में गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की।
मेले में एनीमिक गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श के बाद आयरन सुक्रोज लगाया गया। साथ ही महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, आयरन एवं कैल्शियम की खुराक लेने और संतुलित आहार अपनाने को प्रेरित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बाल रक्षा भारत की संयुक्त टीम ने पोषण स्टॉल लगाकर गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी परामर्श दिया।
महिलाओं को हरी सब्ज़ियों, दालों, फलों, दूध एवं आयरन युक्त आहार के नियमित सेवन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञ आरती व डॉ. राम समुझ चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से गर्भवती महिलाओं में खून की कमी जैसी गंभीर समस्याओं की समय रहते पहचान एवं उपचार संभव हो पाता है। जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है।