फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Health Department alerts on Deepawali, beds reserved in hospitals

दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित

Sat, 26 Oct 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Health Department alerts on Deepawali, beds reserved in hospitals
श्रावस्ती। प्रकाश के पर्व दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खानपान में लापरवाही, दीपक की लौ और पटाखों की धूमधड़ाकों से होने वाली घटनाओं के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय में दस बेड आरक्षित किये गए हैं। वहीं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चार-चार बेड आरक्षित किये गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व विशेषज्ञों ने लोगों से दीपों के इस पर्व पर खानपान से लेकर पटाखे जलाने तक के लिये विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर अभिभावकों से बच्चों को खतरनाक पटाखों से दूर रखने को कहा है।
विज्ञापन

इमरजेंसी ड्यूटी पर रहेंगे विशेषज्ञ
संयुक्त जिला चिकित्सालय से लेकर प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की आपात ड्यूटी लगाई गई है। जहां चिकित्सक कर्मचारियों के साथ मौजूद रह कर लोगों को इमरजेंसी ओपीडी की सुविधा मुहैया कराएंगे। अगर कोई आपात स्थिति होती है संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एंबुलेंस मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आपात स्थिति के लिए महज तीन अगिभनशमन वाहन
तीन तहसील, पांच विकास खंड, 54 न्याय पंचायत व 397 ग्राम पंचायतों वाले इस जिले की बारह लाख की आबादी की सुरक्षा के लिए मात्र तीन अगिभनशमन वाहन ही मौजूद हैं। जिनमें से एक वाहन इकौना व एक वाहन भिनगा में तैनात किया गया है। जबकि एक वाहन को पेट्रोलिंग में लगाया गया है। जो जिले में भ्रमणशील रहेगा। ऐसे में आपात स्थिति से निपटने के लिए लोगों को खुद की व्यवस्था ही करनी होगी।
महज तीन स्थानों पर बिकेंगे पटाखे
जिला एवं पुलिस प्रशासन ने नगर के अंदर पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। पटाखों के लिए जिले में तीन स्थानों का चयन किया गया है। इसमेें भिनगा स्थित जूनियर हाई स्कूल, रामलीला मैदान इकौना व जूनियर हाईस्कूल जमुनहा में ही पटाखे की दुकानें लगाई जाएंगी।
विशेषज्ञों ने किया आगाह-
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने दीपावली के पर्व को लेकर लोगों को आगाह किया है। उन्होंने सलाह दी है कि बच्चों के पटाखे जलाते समय अभिभावक साथ मौजूद रहें। सिंथेटिक कपड़े न पहनें, दीयों के साथ पटाखे न जलाएं। पटाखों में आग लगाने के लिए लकड़ी के लंबे डंडों की मदद ले। आतिशबाजी छुड़ाते समय चेहरे को दूर रखें। साथ ही वहीं बाल्टी में पानी भी रखें। पटाखा जलाते समय यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो जले हुए स्थान को तुरंत ठंडे पानी से धोएं। इसके बाद जले हुए स्थान पर एंटी बर्न क्रीम लगाएं। यदि ज्यादा जला हुआ हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। दीपावली के दिन दुर्घटनाओं को रोकने व आपात सेवा उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे भिनगा, इकौना सहित जिले के समस्त अस्पतालों में डाक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी।
सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम
जिले के सभी प्रमुख मार्गों, गांव व नगरीय क्षेत्रों की दो दो घंटों के अंतराल पर जांच कराई जा रही है। जिससे राहजनी आदि की घटनाएं न घटें। नगरीय क्षेत्र में भीड़ भाड़ वाले स्थान पर पुलिस की ड्यूटी लगाने के साथ ही भिनगा व इकौना में डेढ़ डेढ़ प्लाटून पीएसी के साथ होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। इसके साथ ही सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही नगर से बाहर पटाखा बेच रहे लोगों को अपने पास पानी व बालू की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही अगिभनशमन कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। - बीसी दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक

संयुक्त जिला चिकित्सालय में दस बेड के बर्न वार्ड की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार बेड आरक्षित कर वहां तैनात चिकित्सकों को अलर्ट करने के साथ ही दीपावली पर दुर्घटना में घायलों का तत्काल उपचार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एंबुलेंस को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए निर्देशित किया गया है। - डॉ. बीके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed