फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Have a positive attitude towards the country and society

देश व समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखें युवा

Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Have a positive attitude towards the country and society
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिलास्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्रा नन्दनी पाल अव्वल रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम छात्र-छात्राओं व युवाओं के जीवन को बदलने वाला है। इससे देश का युवा तेजी से प्रेरित हो रहा है। युवा देश व समाज के प्रति संगठित होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश व समाज के प्रति युवाओं की सोच को टटोलना व उन्हें सही दिशा दिखाना है। जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने युवाओं व छात्र-छात्राओं से सकारात्मक सोच रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए टीकाकरण बहुत ही जरूरी है। इसलिए अभी तक जो युवा टीका नहीं लगवाए हैं, और उनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर है वह अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण अवश्य करा लें। साथ ही अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। इसलिए बचाव के लिए ऐहतियात बरतें। जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, कौशल विकास मिशन के क्षितिज कुमार व जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र कोमल ने युवाओं को अपनी भविष्य संवारने के बारे में सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने करते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर विस्तृत रूप से अपने विचार रखा। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सदस्य जिला पंचायत मनोज, कौशल विकास मिशन के प्रबंधक संदीप सिंह, प्रबंधक अरविंद कुमार चौरसिया सहित काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed