{"_id":"635194efa5ea62409b27543f","slug":"harvesting-intensified-in-jogia-village-srawasti-news-lko6538152125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिया गांव में तेज हो गई कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिया गांव में तेज हो गई कटान
विज्ञापन
जोगिया गांव में राप्ती तेजी से कर रही कटान
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राप्ती नदी ने श्रावस्ती में इस बार कई परिवर्तन कर दिए हैं। इसमें एक गांव तो श्रावस्ती के नक्शे से गायब हो गया, तो कई गांवों के आकार में बदलाव हो गया। बड़े गांव छोटे हो गए। कुछ गांवों में चंद घर ही बचे हैं। ऐसे ही राप्ती इस समय जोगिया गांव में कटान कर रही है। 13 घर नदी में समा चुके हैं। कई घर चंद दिनों में समाप्त होने वाले हैं।
राप्ती नदी में आई बाढ़ ने जिले की भौगोलिक स्थिति में कई परिवर्तन कर दिए हैं। नदी की धारा जहां पतली थी, वहां काफी चौड़ी हो गई। तो जहां चौड़ी थी वहां सिमट गई। नदी के बहने की दिशा में भी परिवर्तन हुआ है। नदी अब लक्ष्मननगर पुल की ओर अपना दबाव बना रही है। उम्मीद तो यह है कि आने वाले समय में बाढ़ की स्थिति आई तो नदी की दिशा परिवर्तित होकर लक्ष्मननगर हो जाएगी।
इसके साथ ही राप्ती नदी ने पहले ही रमनगरा गांव को काट कर उसे जिले के नक्शे से गायब कर दिया। अशरफ नगर गांव का आकार बदल दिया। अब नदी जोगिया गांव में तेजी से कटान कर रही है। यहां नदी ने साबित सोनकर, राम निवास, अंबर लाल, बंशीलाल, स्वामी दयाल सोनी, बाल किशोर, ओम प्रकाश मिश्रा, महेश शर्मा, उमा शंकर, समसुद्दीन, बहोरी, तिलकराम व शांति देवी के घर को काट कर समाप्त कर दिया है। इसके बाद भी कटान जारी है। नदी के इस कटान को देखते हुए गांव के कई लोग अपने घर को तोड़ कर उसका मलबा सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं।