फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hariharpurani champion in sports competition

खेल प्रतियोगिता में हरिहरपुररानी बना चैंपियन

Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hariharpurani champion in sports competition
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा के मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरिहरपुररानी ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि सिरसिया दूसरे व इकौना तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम का समापन डीएम ने किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में अनीश प्रथम, अकबर अली द्वितीय व लियाकत तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में अनीश प्रथम, विकास द्वितीय व हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में राजितराम प्रथम, सुहेल द्वितीय व अमन त्रिपाठी ने तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में राजन मौर्या प्रथम, सुहेल द्वितीय व उत्कर्ष तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रबीना प्रथम, शबाना द्वितीय व शिवानी तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर में आंचल प्रथम, रूपा द्वितीय व कोमल ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर में अंशिका कश्यप प्रथम, प्रीती शुक्ला द्वितीय व रिया तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में रबीना प्रथम, नेहा उपाध्याय द्वितीय व नीतू तृतीय स्थान पर रही। राष्ट्रगान में इकौना प्रथम, हरिहरपुररानी द्वितीय व जमुनहा ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में गौतम राणा प्रथम, सौरभ मिश्रा द्वितीय व शोभित तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में गौतम राना प्रथम, शोभित द्वितीय व सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, मयंक द्वितीय व पवन ने तृतीय स्थान पाया। 600 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, जतिन द्वितीय व रामबरन तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में गौतम राना प्रथम, शेोभित द्वितीय व अंकित तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में प्रमोद कुमार प्रथम, सोभित द्वितीय व रामबरन तृतीय स्थान पर रहे। डिक्कस थ्रो में रामबरन वर्मा प्रथम, शोभित द्वितीय व प्रमोद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। राष्ट्रीय एकांकी में इकौना प्रथम, हरिहरपुररानी द्वितीय व जमुनहा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, पूजा द्वितीय व वसुंधरा तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर में पूजा देवी प्रथम, आरती राना द्वितीय व चांदनी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर में अनीता प्रथम, नंदिनी द्वितीय व नीतू तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में मंटू वर्मा प्रथम, खुशबू द्वितीय व निधी ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद में पूजा प्रथम, अनीता द्वितीय व सीमा तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में खुशबू प्रथम, शंकरी द्वितीय, प्रतिमा तृतीय स्थान पर रही। डिक्कस थ्रो में सुमन प्रथम, अंतिमा द्वितीय व शंकरी तृतीय स्थान पर रही। जबकि लोक नृत्य में हरिहरपुरानी प्रथम, इकौना द्वितीय व जमुनहा तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व बीएसए प्रभूराम की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ अखिलेश यादव, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय, अनूप श्रीवास्तव, डॉ. वीके गौरव आदि मौजूद रहे।

गुरू जी यह कैसा संस्कार
बच्चों को शिक्षित व संस्कारित बनाने वाले शिक्षक स्वयं कितना संस्कारित हैं। इसका प्रमाण गुरुवार को जूनियर हाईस्कूल भिनगा में देखने को मिला। जहां परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हो रही थी। इस दौरान मेरे विद्यालय को प्रथम आया यह कहते हुए दो शिक्षक आमने-सामने आ गए। अपने को सर्वोत्तम व सही साबित करने के प्रयास में गुरु जी मर्यादा भी भूल गए। उन्हें यह भी ख्याल नहीं रहा कि जिन बच्चों को वह संस्कारित बनने की शिक्षा दे रहे हैं। उन्हीं के सामने एक-दूसरे से अभद्रता करते हुए भिड़ गए। जिन्हें बाद में मौजूद अन्य शिक्षकों ने समझा कर शांत कराया। इस बारे में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रभूराम का कहना है कि दोनों शिक्षकों में कहासुनी हुई थी, जिन्हें समझा कर शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed