{"_id":"5fc905148ebc3eefb87e07f7","slug":"handicapped-do-not-keep-inferiority-complex-in-mind-srawasti-news-lko5530092180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन में हीन भावन न रखें दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन में हीन भावन न रखें दिव्यांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। निशक्तता अभिशाप नहीं है। दिव्यांगों को देख कर यह बात दावे से कही जा सकती है। इनमें भी सामान्य लोगों की भांति अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई है। यदि इन्हें उचित माध्यम मिले तो निश्चित ही यह किसी से पीछे नहीं हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि इनके साथ सामान्य लोगों जैसा व्यवहार करें। जिससे अपनी गंभीर दिव्यांगता के कारण हीन भावना से ग्रस्त रहने वाले लोग धीरे धीरे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके।
यह बातें विश्व दिव्यांगजन दिवस पर विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन मन में हीन भावना कदापि न रखें। क्योंकि सरकार उनके उत्थान व उनके रोजी-रोजगार के लिये योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ लेने के लिए दिव्यांगजन अपना आवेदन ऑनलाइन भर कर लाभ उठायें।
वहीं श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इनके कल्याण के लिये सरकार द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस लिये दिव्यांग लोग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ें और उनका लाभ उठायें।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद जिले के 41 दिव्यांगजनों को डीएम व विधायक ने ट्राई साइकिल प्रदान की। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने कहा कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें अपने रोजमर्रा कार्यों के लिये इधर-उधर आने जाने में दिक्कत हो रही थी, उन्हें यह साइकिल मिल जाने से निश्चित ही लाभ मिलेगा।
साथ ही दिव्यांगों के लिए दिव्यांग भरण पोषण अनुदान, दुकान संचालन एवं शादी-विवाह पुरस्कार योजना विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। अधिक से अधिक दिव्यांगजन अपना आवेदन पत्र भरकर इसका लाभ उठायें। यदि उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या है तो हमें अवगत करायें। निश्चित ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक बीजी शुक्ला, उपायुक्त मनरेगा उपेन्द्र पाठक, सद्भावना अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी सहित कई दिव्यांगजन मौजूद रहे।