फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Governor Anandi Ben Patel said in Shravasti HPV vaccine is necessary to make daughters cancer free

UP: राज्यपाल ने वितरित की आंगनबाड़ी संसाधन किट, बोलीं- बेटियों को कैंसर मुक्त बनाने के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी

Wed, 26 Mar 2025 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 05:52 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रावस्ती में आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेटियों को कैंसर मुक्त बनाने के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी है। साथ ही दहेज एवं बाल विवाह पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel said in Shravasti HPV vaccine is necessary to make daughters cancer free
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी की योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर श्रावस्ती में जिला पंचायत कार्यालय से सटे मैदान में तीन दिवसीय मेला चल रहा है। मेले के दूसरे दिन बुधवार को आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरित की गई। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लाभार्थियों को डेमो चेक, किट आदि प्रदान किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आठ सालों से विभिन्न माध्यमों से प्रदेश को विकसित एवं स्वस्थ प्रदेश बनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। मेरठ एवं औरैया की घटना पर दुख भी जताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैंसर के मरीजों की संख्या अधिक है। इसे रोकने के लिए जरूरी है कि नौ से 14 साल तक की बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाए। इसके लिए उन्होंने परिवार, समाज व जनप्रतिनिधियों से आगे आने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज एवं बाल विवाह पर हो कड़ी कार्रवाई

दहेज व इसके लिए होने वाली हत्याओं पर दुख जताया। दहेज एवं बाल विवाह पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया। लोगों को आगे आकर इन बुराइयों को रोकने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान तथा सूर्य घर योजना की सफलता के लिए इसे योजनाओं के साथ अनिवार्य रूप से जोड़ने को कहा। 


इस दौरान राज्यपाल ने मुद्रा योजना ऋण के लाभार्थियों को डेमो चेक, भूमिहीन को पट्टा, आंगनबाड़ी को किट, आयुष्मान कार्ड, छात्रों को स्पोर्ट्स किट, क्षय रोगियों को पोषण किट व आपदा मित्रों को व्हीलचेयर तथा एचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली बच्चियों व आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को किट प्रदान किया। 

मेले में स्टाल का राज्यपाल ने किया निरीक्षण

राज्यपाल ने मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान न सिर्फ योजनाओं की जानकारी ली, बल्कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। नगर पालिका टीम द्वारा वेस्ट मटेरियल से बनाए गए वाटर फाउंटेन के बारे में ईओ डॉ अनीता शुक्ला से रीयूज वेस्ट टू वंडर सामग्री के बारे में जानकारी ली। इसके लिए राज्यपाल ने ईओ सहित नगर पालिका टीम की प्रशंसा की।

इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी घनश्याम चौरसिया, सीडीओ अनुभव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, एमएलसी पदमसेन चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. एमएल वर्मा सहित सभी अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी व लाभार्थी तथा आमजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed