फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Government's plans will go from village to village

गांव-गांव जाकर बताएंगे सरकार की योजनाएं

Fri, 06 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Government's plans will go from village to village
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से ग्राम स्वराज अभियान के तहत भिनगा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि अभियान में पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में दो माह तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान पर चर्चा की गई। इस दौरान जिले के सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों के बीच सीधा संवाद हुआ। कार्यक्रम में भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान पार्टी की एक विशेष मुहिम है।
विज्ञापन

इस अभियान के जरिये विकास और सुशासन के साथ चल रही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यों और सोच को दस हजार गांव की जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी पदाधिकारी गांवों में जाकर लोगों से उनकी समस्या सुन कर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में दो दिन का रात्रि प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान वह ग्रामीणों को प्लास्टिक निषेध, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा का अधिकार, बेटी बचाओ, पर्यावरण, आयुष्मान योजना, ऋण माफी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देंगे। कौन पदाधिकारी कहा प्रवास करेगा, इसकी सूची बनाई जा चुकी है। कार्यशाला में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, रमन सिंह, शुभम कश्यप, गीता गुप्ता, दिवाकर शुक्ल, उदय प्रकाश त्रिपाठी, रणबीर सिंह, राकेश गुप्ता, विनोद त्रिपाठी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed