फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Government Ayurvedic Hospital running with the help of ward boy

Shravasti News: वार्ड बॉय के सहारे चल रहा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय

Sat, 21 Jun 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 21 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Government Ayurvedic Hospital running with the help of ward boy
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नासिरगंज में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र के नासिरगंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को वार्ड बॉय से उपचार कराना पड़ता है। कारण है कि यहां तैनात चिकित्सक यदा कदा ही चिकित्सालय पर पहुंचती हैं। साथ ही मरीजों का पर्चा भी नहीं बनाया जाता है।
विज्ञापन

एलोपैथिक दवाओं से परहेज करने वाले मरीजों का रुझान अक्सर आयुर्वेदिक दवाओं के प्रति रहता है। ऐसे में लोग क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में इलाज कराने पहुंचते हैं। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नासिरगंज में तैनात चिकित्सक के न पहुंचने से लोगों को निराश होना पड़ता है। वहीं कुछ मरीजों को तो यहां तैनात वार्ड बॉय शुभम को ही दवाएं देनी पड़ती हैं। ऐसे में लोगों को अप्रशिक्षित व्यक्ति से दवा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं गिलौला क्षेत्र के ग्राम मोहरनिया निवासी अरुण कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर चिकित्सक के उपलब्ध न रहने की शिकायत की है। साथ ही आसपास के लोगों ने दबी जुबान बताया कि यहां तैनात चिकित्सक डॉ. रेनू कुमारी यदाकदा ही अस्पताल आती हैं। इस संबंध में डॉ. रेनू कुमारी ने बताया कि उनका स्थानांतरण हो गया है। हालांकि अभी वह यहां से रिलीव नहीं हुई हैं। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed