{"_id":"6432fa05f672efcb9d045988","slug":"give-priority-to-the-cultivation-of-coarse-grains-srawasti-news-c-13-1-174532-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मोटे अनाज की खेती को दें प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मोटे अनाज की खेती को दें प्राथमिकता
Sun, 09 Apr 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी की ओर से जिले में सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जा रहा है। रविवार को गिलौला के प्रानपुर मोड़ पर प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जागरण अभियान के तहत किसान गोष्ठी एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सरकार किसान व कृषि को लेकर सदैव संवेदनशील रही है। प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जन जागरण अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज की खेती के प्रति प्रोत्साहित करना है। इससे कम लागत में अधिक पैदावार मिलती है। जिससे किसानों की आय तो बढ़ेगी ही, साथ ही इसका सेवन कर किसान विभिन्न प्रकार की बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं।
किसानों की आय बढ़ाने व उन्हें आधुनिक खेती के साथ विभिन्न कल्याणकारी कृषि योजनाओं से जोड़ने के लिए सरकार पूरी तरह से संकल्पवान है। ऐसे में किसान श्री अन्न योजना के तहत प्राकृतिक विधा व गोबर खाद पर आधारित मोटे अनाज की खेती को प्राथमिकता दें। गिलौला क्षेत्र में गांव स्तर पर सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मोटे अनाज के बीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश सिंह, रजनीश सिंह, राजकुमार तिवारी, अंकित तिवारी, कपिलदेव पांडे, संजू तिवारी सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व ग्रामीण तथा किसान मौजूद रहे। संवाद