फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Give information to the police about the suspect and the person involved in infiltration

Shravasti News: संदिग्ध व घुसपैठ में लिप्त व्यक्ति की पुलिस को दें सूचना

Wed, 19 Jul 2023 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Give information to the police about the suspect and the person involved in infiltration
ऑपरेशन सुरक्षा कवच के तहत सिरसिया व मल्हीपुर में हुई गोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी श्रावस्ती।
ऑपरेशन कवच के तहत बुधवार को सिरसिया व मल्हीपुर थाने में ग्राम सुरक्षा समिति के साथ एसपी ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। साथ ही ड्रोन कैमरे के माध्यम से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने मानव तस्करी, वन्य जीवों की तस्करी, वन कटान पर रोक लगाने व संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।
सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सिरसिया के राजपुर मोड़ पुलिस चौकी पर ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी प्राची सिंह ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य एवं प्रधानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही शासन की नीतियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने मौजूद ग्रामीणों को इंडो-नेपाल सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने, अवैध मादक पदार्थों व मानव तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन कवच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपके आसपास यदि कोई संदिग्ध, घुसपैठ में लिप्त हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिससे पुलिस की ओर से प्रभावी रोकथाम की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में एक एकीकृत समन्वित बार्डर सिक्योरिटी सर्वे टीम बनाई गई है। जिनके द्वारा मूलभूत सूचनाओं को संकलित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधानो व संभ्रांतों को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरा लगवाने व उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने मल्हीपुर के ग्राम जब्दी में चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में हेल्पलाइन नंबरों 1076,112,1098,1090,108 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जब्दी में पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। साथ ही ड्रोन कैमरे के माध्यम से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ सिटी अतुल कुमार चौबे, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed