{"_id":"5f832cbe8ebc3eefbb0760ab","slug":"girl-students-honored-on-international-girl-s-day-srawasti-news-lko5447116190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल की टॉपर को लैपटॉप व अन्य दस छात्राओं को साइकिल दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम ने की।
कार्यक्रम में डीएम टीके शिबु ने हाईस्कूल में जिला टाप करने वाली छात्रा तेजस्वी सिंह को लैपटॉप तथा दस सर्वोच्च श्रेणी वाली छात्राओं को साइकिल व प्रशस्ति पत्र दिया। वहीं इंटर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पूजा यादव को लैपटॉप तथा दस अन्य छात्राओं को टेबलेट, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र वितरित किया।
इस दौरान कोविड-19 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम ने बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान एडीएम योगानंद पांडेय, उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी चमन सिंह, कनिष्ठ सहायक जितेंद्र सिंह, राजकुमार, रिजवाना परवीन, महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा, जिला समन्वयक कुसुम श्रीवास्तव, रामचंद्र मौर्य, मिथिलेश सिंह सहित अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाएं व बालिकाएं तथा शिक्षक मौजूद रहे।