फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Girl's head severed from being stuck in pumping set

पंपिंग सेट में फंस कर बालिका का सिर धड़ से हुआ अलग

Sat, 09 Nov 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Girl's head severed from being stuck in pumping set
लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। बाबा के साथ शनिवार को खेत गई गिलौली निवासी बालिका पंपिंग सेट पर पानी पीने चली गई। जहां पंपिंग सेट में दुपट्टा फंस जाने के कारण उसका सिर धड़ से अलग हो गया। शव को परिवारीजन अपने साथ घर ले गए। मामले में सोनवा पुलिस को कोई सूचना दिए बिना परिवारीजनों ने बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम गिलौली निवासी विजय कुमार उर्फ बबलू प्रजापति का खेत थाना क्षेत्र के ही खुरहुरी गांव की सीमा पर है। शुक्रवार को विजय कुमार ने कंबाइन मशीन से धान कटवाया था। इससे गिरी बाली बीनने के लिए शनिवार को उसकी पुत्री अर्चना (08) बाबा जगराम प्रजापति के साथ खेत गई थी। व
विज्ञापन

हीं पास में ही खुरहुरी निवासी विद्याराम पंपिंग सेट चला कर खेत की सिंचाई कर रहा था। बाली बीनते समय अर्चना को प्यास लगी तो वह पंपिंग सेट पर पानी पीने पहुंच गई। इस दौरान अर्चना का दुपट्टा पंपिंग सेट में फंस गया। जब तक विद्याराम को इसकी जानकारी होती और वह मौके पर पहुंच कर पंपिंग सेट बंद करता तब तक अर्चना का सर धड़ से कट कर अलग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवारीजन शव को लेकर घर चले आए। इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed