फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Girl injured in road accident dies

Shravasti News: सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

Sat, 26 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 26 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Girl injured in road accident dies
गिलौला (श्रावस्ती)। पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए गिलौला थाने आई युवती लौटते समय एक सड़क हादसे में घायल हो गई थी। गंभीर हालत के बाद उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पचदेवरी माफी के मजरा परसौली निवासी शबाना बेगम (19) पुत्री कोयले का विवाह इकौना थाना क्षेत्र के जोगिया से तय हुआ था। बाद में शबाना के पिता ने इस विवाह को तोड़ते हुए पुत्री शबाना का रिश्ता बहराइच के भागलपुर गांव में तय कर दिया। इसी मामले को लेकर जोगिया के लोगों ने गिलौला थाने में तहरीर दी थी। बीते शुक्रवार को पुलिस के बुलाने पर शबाना अपनी नानी आयशा व जीजा अनीश के साथ बातचीत के लिए गिलौला थाने आई थी।
विज्ञापन

बातचीत के बाद यहां से तीनों एक ही मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के ही तिलकपुर मोड़ पर उसकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में शबाना व आयशा बेगम को गंभीर चोट आई थी। जिन्हें सीएचसी गिलौला से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान शबाना की शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed