फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   girl harassed by hooligans committed suicide by hanging herself In Shravasti

UP News: डोली से पहले उठी अर्थी, शोहदों ने छेड़छाड़ की तो फंदे से झूल गई आहत युवती; मां ने दी नामजद तहरीर

Mon, 24 Mar 2025 06:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

मां ने बताया कि बेटी का विवाह तय हो गया था। 18 अप्रैल को तिलक एवं 30 अप्रैल को बरात आनी थी। रविवार शाम को वह दवा लेने गई थी। रास्ते में गांव के ही दो शोहदों ने उससे छेड़छाड़ की। घर आकर उसने यह बात बताई। सुबह मनचलों के घर जाकर बात करने का सोचा था। इससे पहले ही बेटी ने जान दे दी। 

विज्ञापन
girl harassed by hooligans committed suicide by hanging herself In Shravasti
जानकारी देते सीओ सतीश कुमार शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में शोहदों से परेशान युवती ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घरवालों ने देखा तो वह चीख पड़े। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोग परेशान मां को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी युवक दो माह पूर्व मजदूरी करने दिल्ली गया था। घर पर उसकी पत्नी एवं पुत्री रहती थी। रविवार की रात बेटी का शव कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। 
विज्ञापन


लाश देख मां की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मां ने गांव के ही दो शोहदों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed