फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Get the golden card to the characters soon

पात्रों को जल्द दिलाएं गोल्डन कार्ड

Thu, 10 Oct 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Get the golden card to the characters soon
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना का लक्ष्य अधूरा मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर पात्रों को गोल्डन कार्ड दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ओपी आर्य ने कहा कि जिन विभागों के निर्माणाधीन विकास कार्य चल रहे हैं। उनके अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद फील्ड में जाकर विकास कार्यों को समय से पूरा कराएं। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने देखा कि जिले में 72144 लाभार्थी परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए चिह्नित किया गया है, लेकिन अब तक मात्र 37758 लाभार्थियों को ही गोल्डन कार्ड मिल सका है।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि वह व्यक्तिगत रुचि लेकर सभी परिवारों को हर हाल में गोल्डन कार्ड दिलाएं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान पता चला कि जिले में दो लाख 12 हजार 571 कार्ड धारक हैं। इनमें से अब तक एक लाख 78 हजार 175 कार्ड ही आधार से प्रमाणित हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार फीडिंग में शिथिलता पर डीएसओ व जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को ढंग से कार्य करने की नसीहत दी। साथ ही जिला खाद्य एवं विपण अधिकारी को एक नवंबर से होने वाली धान खरीद के लिए अभी से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। जिससे किसानों को धान बेचने में दिक्कत न हो। जिले के 1154 किसानों का चिल्वरिया चीली मिल पर 1431.61 लाख भुगतान अवशेष मिलने पर नाराजगी जताते हुए गन्ना किसानों का भुगतान कराने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अभी भी वर्ष 2016-17 के 72 आवास अपूर्ण मिलने पर पीडी से ब्लाकवार अपूर्ण आवासों की सूची लेकर बीडीओ के साथ बैठक करने व उसे पूरा कराने को कहा। ईओ भिनगा व डीपीआरओ को शौचालयों की संख्या लाभार्थियों के नाम सहित प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही कस्बे में सफाई बेहतर ढंग से कराने को कहा।

समीक्षा बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी इकौना के नदारद होने पर जवाब तलब किया है। बैठक में एसडीएम आरपी चौधरी, सीएमओ डॉ. वीके सिंह, डीएफओ एपी यादव, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीआईओएस, डीसी मनरेगा, पीडी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed