फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Get employment near home

घर के पास दिलाएं रोजगार

Sat, 08 Aug 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Get employment near home
श्रावस्ती। कोरोना संकट के इस दौर में शहरों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे लोगों को उनके घर पर ही काम देने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान का संचालन किया है। साथ ही यह निर्देश भी दिया है कि जिले में आयें सभी प्रवासी को घर के आसपास रोजगार मुहैया कराया जाए। जिससे प्रवासियों को अपने परिवार के जीवकोपार्जन में दिक्कत न हो। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह जिले में हो रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों में उन्हें उन्हें रोजगार मुहैया कराये।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों से आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसवीएस रंगाराव ने कही। उन्होंने कहाकि इस अभियान के तहत लॉकडाउन में अपने घर लौटे लोगों के रोजगार और पुनर्वास के लिए पूरी योजना तैयार की गयी है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के नाम से शुरू होने वाली इस योजना से ग्रामीण इलाकों के गरीबों को लाभ होगा।
विज्ञापन

इस योजना में रिवर्स माइग्रेशन के तहत अपने गांव लौटने वाले कामगारों के लिए खास प्रावधान हैं। जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा न हो। यहां लौटे प्रवासी कामगारों की स्किल मैपिंग कर उसके डेटा का भी विश्लेषण किया जाएगा। उसी आधार पर उनके लिए काम का बंटवारा होगा। संबंधित विभागीय अधिकारी इस अभियान में तेजी लाकर जल्द से जल्द इसे पूरा कराए। जिससे घर लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा सकें। बैठक में सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed