फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Get Antara, get rid of pregnancy for three months

अंतरा लगवाएं, तीन माह तक गर्भधारण से मुक्ति पाएं

Mon, 09 Dec 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Get Antara, get rid of pregnancy for three months
श्रावस्ती। जनसंख्या वृद्धि रोकने व परिवार नियोजन के संसाधनों का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारी, एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं को गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। यह सभी महिलाओं के लिये सुरक्षित व उपयुक्त साधन हैं।
विज्ञापन

यह सुविधा जिला अस्पताल सहित जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। अंतरा इंजेक्शन प्रयोग करने से पूर्व लाभार्थियों को रिकार्ड कार्ड दिए जाने की व्यवस्था भी करें। जिसमें अंतरा इंजेक्शन लगने की तिथि का स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उल्लेख किया जाए।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों की अपेक्षा जिले में बच्चों का जन्मदर अधिक है। इससे मां के स्वास्थ्य के साथ साथ उनके नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हैं। जागरूकता के अभाव में वह परिवार नियोजन पर ध्यान नहीं देते। जिससे उनके परिवार का आकार भी बड़ा हो जाता हैं । इससे बच्चों के लालन पालन, पढ़ाई लिखाई ढंग से नहीं हो पाती। इसलिये उन्हें परिवार नियोजन अपनाने की बेहद आवश्यकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरा इंजेक्शन सभी महिलाओं के लिये सुरक्षित व उपयुक्त साधन हैं। इसे नवविवाहित दंपति, प्रसव के बाद स्तनपान कराने वाली महिला, प्रसव होने के 6 सप्ताह बाद शुरू कर सकती हैं। ऐसी महिला जो 2 बच्चों के बीच में अंतर रखना चाहती हैं। वह भी इसे किसी भी समय चिकित्सक द्वारा उचित स्क्रीनिंग के बाद लगवा सकती हैं।

सीएमओ डा. बीके सिंह ने बताया कि अंतरा का पहला इंजेक्शन माहवारी शुरू होने के 7 दिन के अंदर, प्रसव होने के 6 सप्ताह बाद एवं गर्भपात होने के बाद तुरंत या 7 दिनों के बाद लगवाया जा सकता हैं। इसे लगवाने से महिला के स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नही पड़ता हैं। इससे एनीमिया रोकने में भी मदद मिलती हैं। इन्जेक्शन लगे स्थान पर मालिस व सिकाई नहीं करनी चाहिये। अंतरा कार्ड में अंकित तिथियों पर ही इंजेक्शन लगवाएं। स्वास्थ्य केंद्र जाने पर लाभार्थी अपना अंतरा कार्ड अवश्य लेकर जाएं। इस मौके पर कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed