फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   General Manager and Assistant General Manager took stock of Katra Airport

महाप्रबंधक व सहायक महाप्रबंधक ने कटरा एयरपोर्ट का लिया जायजा

Sat, 24 Jul 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
General Manager and Assistant General Manager took stock of Katra Airport
एयरपोर्ट का जायजा लेते महाप्रबंधक व सहायक महाप्रबंधक साथ में डीएम व अन्य। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के कटरा में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का जिलाधिकारी के साथ शनिवार को एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक व सहायक महाप्रबंधक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानक के अनुरूप अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक व बिजली निगम के सहायक अभियंता को निर्देश दिया।
विज्ञापन

कटरा में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का जिलाधिकारी टीके शिबु के साथ एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक एपी गुप्ता एवं सहायक महाप्रबंधक मुकेश सक्सेना ने निरीक्षण कर कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जहां गुणवत्तापूर्ण ढंग से अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक पंकज चोपड़ा व बिजली निगम के सहायक अभियंता निशांत अग्रवाल को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि गुणवत्ता में कहीं भी कमी मिली तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि अधूरे कार्यों को पूरे गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं तथा कार्यों के प्रगति की निरंतर रिपोर्ट देते रहें। जिससे एयरपोर्ट का संचालन हो सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पता चला कि यहां पर बैगेज स्कैनिंग मशीन, पैसेंजर ट्राली, एटीसी काउंटर, चेकिंग काउंटर, थ्री सीटर चेयर आ गई है। पैसेंजर को देखने के लिए टीवी भी आ चुकी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा चुके हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, सहायक अभियंता सरोज कुमार सिंह, अवर अभियंता राजेन्द्र कुमार, जूनियर एअरक्राफ्ट मकैनिक सैलानी राम सहित कार्यदायी संस्था एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed