{"_id":"6920c2bc534376678100486c","slug":"garbage-heaps-littered-the-villages-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115874-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गांवों में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गांवों में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
Sat, 22 Nov 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के बजाय अस्वच्छता की बयार बहने लगी है। गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए लाखों खर्च कर बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र खाली पड़े हैं। इसके चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।
ऐसा तब है, जब कूड़ा निस्तारण केंद्रों में सूखा कचरा, गीला कचरा व लोहा-प्लास्टिक आदि के निस्तारण के लिए अलग-अलग चैंबर बनाए गए हैं। साथ ही कूड़ा निस्तारण केंद्रों के संचालन व कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों को सौंपी गई है। इसके साथ ही कूड़े को वैज्ञानिक विधि से खाद के रूप में तैयार करने की भी तैयारी थी।
बावजूद इसके कूड़ा निस्तारण केंद्र विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता की भेंट चढ़ रहे हैं, कहीं भी इनका प्रयोग नहीं हो रहा है। इसके चलते गांवों में जगह-जगह गंदगी व कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रस्तुत है पड़ताल करती हुई एक रिपोर्ट...
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण केंद्र में नहीं मिला कूड़ा
जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत बैजनाथपुर में बना कूड़ा निस्तारण केंद्र खाली मिला। इसके चैंबरों में कहीं भी कूड़ा नहीं मिला। केंद्र के आसपास गंदगी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए कोई भी नहीं आता है। न ही कूड़े को कूड़ा निस्तारण केंद्र में डाला ही जाता है।
स्कूल के साथ-साथ गांव में भी फैली गंदगी
ग्राम पंचायत बैजनाथपुर में बना कूड़ा निस्तारण केंद्र जहां खाली मिला, तो वहीं गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिले। पड़ताल के दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी के चारों ओर गंदगी फैली दिखी। नेशनल लघु माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट, गांव निवासी चिरकू के घर के पास भी कूड़े का ढेर दिखे।
गेट नदारद, ग्रामीण रख रहे गोबर का कंडा
ग्राम पंचायत महदेवा नासिरगंज के मजरा काला में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र का गेट नदारद मिला। निस्तारण केंद्र में कूड़ा नहीं दिखा, जबकि केंद्र के पास गोबर का कंडा रखा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि निस्तारण केंद्र बनने के बाद से वहां कूड़ा नहीं डाला गया है।
गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर
ग्राम पंचायत महदेवा नासिरगंज के मजरा काला का कूड़ा निस्तारण केंद्र जहां खाली मिला, तो वहीं गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिले। ग्रामीण माता प्रसाद नाग के घर के पास भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा मिला, जिससे दुर्गंध आती रही। ग्रामीण माता प्रसाद, पीर गुलाम, अहमद रजा आदि ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कूड़ा उठाने व उसे निस्तारण केंद्र में डालने के लिए भी कोई नहीं आता है।
-- वर्जन-
कूड़ा निस्तारण केंद्रों तक कूड़ा ले जाने की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों की है। प्रकरण की जांच करवाई जाएगी, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-बीरेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ