फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Front Line Corona Warriors Vaccination

फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स का हुआ टीकाकरण

Fri, 12 Feb 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Front Line Corona Warriors Vaccination
कोरोना वैक्सीन लगवाते पुलिस कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का शुक्रवार को भी टीकाकरण कराया गया। कुल 951 फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का वैक्सीनेशन पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। एएसपी ने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

फ्रंट लाइन 218 कोरोना वारियर्स के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में टीकाकरण कराया जाना था। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में 250, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में 125, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में 233 व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में 125 लोगों का टीकाकरण कराया जाना था। इसमें 234 पुलिसकर्मी शामिल थे। दोपहर दो बजे तक संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में 147, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में 197, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में 120, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में 190 व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में 80 लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका था।
विज्ञापन

टीकाकरण की स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने संयुक्त जिला अस्पताल सहित अन्य टीकाकरण स्थलों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण करा चुके कई फ्रंट लाईन वर्करों व पुलिसकर्मियों से बात कर उनका हाल भी जाना। पुलिस कर्मियों ने बताया कि टीकाकरण से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। एएसपी ने जिले वासियों से अपनी बारी आते ही अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की। इस दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेता सिंह, डॉ. एनएन पांडे, भिनगा सीएचसी में डॉ. विनय वर्मा सहित स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी, चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed