फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Freezing due to drizzle and icy wind

बूंदाबांदी व बर्फीली हवा से बढ़ी ठंड

Tue, 07 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Freezing due to drizzle and icy wind
श्रावस्ती में बूंदाबांदी के बीच बचने का प्रयास करते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में मंगलवार को मौसम अचानक बदल गया। भोर करीब चार बजे शुरू हुई बूंदा बांदी रुक रुक कर पूरे दिन जारी रही। बूंदाबांदी के साथ चल रही तेज हवा ने जिले में ठंड का सितम भी बढ़ा दिया है। वहीं बारिश से सड़क पर फिसलन की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

तराई का मौसम मंगलवार अचानक बदल गया। सुबह चार बजे समूचे जिले में शुरू हुई बूंदाबांदी शाम तक रुक रुक कर जारी रही। इसके चलते मौसम अचानक ठंडा हो गया। इसके साथ ही लगातार चल रही बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे मौसम का पारा लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस बूंदाबांदी का भले ही फसलों पर कोई प्रभाव न पड़ा हो, लेकिन मार्गों पर कीचड़ व फिसलन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तराई में खराब मौसम के कारण चाहे बाजार हो या मार्ग सूने सूने नजर आए। मंगलवार को समाधान दिवस होने के बावजूद तहसीलों में फरियादियों की संख्या कम देखने को मिली। वहीं विद्यालय खुला होने के बावजूद बच्चे स्कूल जाने से कतराते देखे गए। जिले पड़ने वाली इस कड़ाके की ठंड के बीच अलाव की आंच पूरी तरह से ठंडी पड़ चुकी है। अलाव न जलने के कारण नगरीय क्षेत्रों में लोगों को ठंड से कांपते देखा गया। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में अलाव आदि का सहारा लेने को विवश रहे। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तापमान में अभी उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बरसात की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed