फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fraud case against three including former Nagar Panchayat chairman

पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सहित तीन पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 13 Oct 2022 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fraud case against three including former Nagar Panchayat chairman
श्रावस्ती। नगर पंचायत भिनगा के पूर्व चेयरमैन सहित तीन व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा सीजेएम न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ। इन पर मृतक व्यक्ति को मदरसे का पदाधिकारी बनाने सहित वित्तीय अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन

भिनगा स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया अहते सुन्नत वल जमानत के पूर्व अध्यक्ष ने सीजेएम न्यायालय के माध्यम से कोतवाली भिनगा में नगर पालिका भिनगा के पूर्व चेयरमैन नादिर शाह, मौलाना गुल मोहम्मद व मेराज हमद के साथ कुछ अन्य व्यक्तियों पर धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। उनका आरोप है कि इन लोगों ने मदरसे के अभिलेखों से छेड़छाड़ करके मृतक नई बक्स एडवोकेट को प्रबंध कार्यकारिणी में निर्वाचित होना दर्शाया है। जबकि उनकी मौत दो माह पूर्व ही हो चुकी है।
विज्ञापन

यही नहीं वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए मदरसे की आय 50 हजार रुपये वार्षिक दर्शाना बताया है। जबकि वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है। ऐसे ही कई मामलों में अभिलेखों से छेड़ाछाड़ करके एक ही व्यक्ति को दो पद देने सहित कई आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं मामले में आरोपी मौलाना गुलमोहम्मद का कहना है कि मैं केवल ईद बकरीद पर नमाज पढ़ाता हूं। मेरा नाम कैसे आया इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed