Shravasti News: अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार युवकों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती
श्रावस्ती में अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में मंगलवार देर रात अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसों की जानकारी ली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के देवरनिया गांव निवासी अजय वर्मा (30) पुत्र हजारी प्रसाद वर्मा बाइक से अपनी ससुराल सोनवा के हिताई नगर जा रहा था। सोनवा क्षेत्र के चंदन कोटिया गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी मल्हीपुर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर वहां से संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा रेफर कर दिया गया। रास्ते में अजय की मौत हो गई।
बाइक आगे जा रही ट्राली में घुस गई
वहीं दूसरी घटना में सिरसिया के हथमरवा गांव निवासी राधेश्याम के पुत्र आशीष का मंगलवार को विवाह था। इसकी बरात इकौना क्षेत्र के वीरपुर गई थी। इसमें शामिल होने के लिए हथमरवा निवासी अमर लाल राजभर (20) पुत्र मंशाराम व पड़ोसी गांव जरवलिया निवासी संजय राजभर (22) पुत्र राजू देर रात बाइक से जा रहे थे।
केन नाला पुल एवं अंटा तिराहे के मध्य बाइक आगे जा रही ट्राली में घुस गई। हादसे में अमर लाल व संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
करंट लगने से झुलसे
इसके अलावा तीसरी घटना में सिरसिया के बेचई पुरवा निवासी भीमसेन (32) पुत्र शिव प्रसाद टेंट हाउस लगाता था। देर शाम वह क्षेत्र के धर्मांतापुर टेंट लगाने गया था। इस दौरान वह धर्मंतापुर निवासी सुरेश पुत्र सुरेंद्र व बेचई पुरवा निवासी भोले पुत्र गोबर के साथ टेंट खड़ा कर रहा था।
इस दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाईन में टेंट की पाइप छू जाने के कारण तीनों करंट की चपेट में आ गए। इनमें से भीमसेन व संतोष को सीएचसी सिरसिया लाया गया। यहां चिकित्सकों ने भीमसेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं संतोष का इलाज चल रहा है। जबकि भोले को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।