{"_id":"60f9a2158ebc3e6d885eec65","slug":"four-year-old-girl-missing-under-suspicious-circumstances-srawasti-news-lko588015534","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में चार वर्षीय बालिका लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में चार वर्षीय बालिका लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। घोरमा परसिया गांव में रहने वाली एक मासूम बच्ची मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की सूचना के बाद गिलौला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसपी व एएसपी की ओर से बालिका की तलाश कराई जा रही है लेकिन अभी तक इसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम घोरमा परसिया निवासी शहाबुद्दीन की चार वर्षीय पुत्री शाहीन मंगलवार शाम गांव मे चल रहे एक भोज कार्यक्रम मे शामिल होने गई थी। जहां से वह अपने पड़ोस की एक लड़की के साथ वापस घर आ रही थी। शाहीन के साथ में आई लड़की उसे घर के पास छोड़कर अपने घर चली गई।
देर शाम तक जब शाहीन घर नही पहुंची तो खेत मे धान की रोपाई कर रहे उसके माता पिता ने बच्ची की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी मासूम का कहीं कोई पता नहीं चल पाने पर सका। थक हार कर परिवारीजनों ने इसकी जानकारी गिलौला पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने भी बच्ची की तलाश खेत व झाडिय़ों व आसपास के तालाबों में भी गोताखोरों की मदद से करायी लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। एएसपी ने बताया कि मासूम की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच व दो थानों की पुलिस टीम बनाकर खोजबीन कराई जा रही है।