{"_id":"63405d319fe27e50396bbbf1","slug":"four-new-wards-included-in-the-city-will-get-uninterrupted-power-supply-srawasti-news-lko651791838","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में शामिल चार नए वार्डों को मिलेगी अबाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में शामिल चार नए वार्डों को मिलेगी अबाध बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्राम पंचायत से नगर पालिका परिषद में शामिल हुए दो ग्राम पंचायत के चार वार्डों को जल्द ही नगर की बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए सर्वे कर इस्टीमेट तैयार किया जा चुका है। जिसे स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो दीपावली तक इन वार्डों के लोगों को 24 घंटे अबाध आपूर्ति मिलने लगेगी।
ग्राम पंचायत टंड़वा बनकटवा के मजरा बनकटवा, मटखनवा, लोनियनपुरवा, टड़वा व पूरेखैरी का मजरा रहा बगुरईयां नगर पालिका भिनगा में शामिल हो चुका है। इसमें से बगुरइयां को सिविल लाइन, टंड़वा को अब्दुल कलाम नगर, लोनियनपुरवा व मटखनवा को कृष्णानगर तथा बनकटवा को गौतम बुद्ध नगर वार्ड का दर्जा दिया गया था। जिसे पांच वर्ष बाद भी ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
इसकी लगातार हो रही शिकायतों व उपभोक्ताओं के विरोध को देखते हुए विद्युत उपकेंद्र बगरइया के अवर अभियंता मणिशंकर पाल की ओर से सर्वे कर इस्टीमेट तैयार किया गया है। जिसे स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। अवर अभियंता की मानें तो सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले माह दीपावली तक इन सभी वार्डों को कलेक्ट्रेट की भांति 24 घंटे अबाध बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। (संवाद)