{"_id":"6250763edb06fb409b139232","slug":"four-injured-in-truck-tire-burst-srawasti-news-lko6251598148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का टायर फटने से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का टायर फटने से चार घायल
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। घरेलू गैस सिलेंडर लेकर पटना मल्हीपुर आ रहे ट्रक का गुरुवार शाम अचानक टायर फट गया। इसकी चपेट में आने से तीन महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ से रसोई गैस सिलेंडर लेकर एक ट्रक पटना मल्हीपुर स्थित भारत गैस एजेंसी आ रहा था। जैसे ही यह ट्रक मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बैरियर चौराहा पहुंचा। तभी अचानक ट्रक का अगला दाहिना पहिया फट गया।
इस दौरान वहां मौजूद भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अमेरिका प्रसाद (70) पुत्र जगमोहन निवासी गणेशपुर थाना मल्हीपुर, जिला अंबेडकर नगर के थाना अब्राहिम अंतर्गत सलोना घाटी निवासिनी नीलम (42) पत्नी धर्मेंद्र, बहराइच के थाना मटेरा अंतर्गत अमृतलाल पुरवा निवासिनी गीता देवी (30) पत्नी चंद्रप्रकाश व थाना क्षेत्र के अशरफ नगर निवासिनी शांती देवी (45) पत्नी सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। जहां से बाद में उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। (संवाद)