{"_id":"681125cce15eec9b1204d1ea","slug":"four-arrested-with-31-liters-of-raw-liquor-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110909-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 31 लीटर कच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 31 लीटर कच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार
Wed, 30 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने सोमवार रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान जमुनी कला निवासी बलिराम को पांच लीटर, इंदर यादव को 10 लीटर, खैरी तराई निवासी विश्राम को छह लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सोनवा पुलिस ने फतुहापुर निवासी नन्हकू को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की।
चाकू के साथ दो गिरफ्तार
श्रवस्ती। सोनवा पुलिस ने सोमवार रात एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान बहराइच के दरगाह शरीफ क्षेत्र के टांडा जलाल निवासी तौहीद के रूप में हुई। वहीं मल्हीपुर पुलिस ने चाकू के साथ मोहम्मदपुर निवासी सलमान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में कार्रवाई की।
शांतिभंग में आठ गिरफ्तार
श्रावस्ती। पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आठ लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच के दौरान 159 वाहनों का ई चालान कर 2,14,100 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया।